BOB Savings Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए सरकार की एक नई पहल, महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) योजना शुरू करने की घोषणा की है। पोस्ट ऑफिस के साथ केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा इस सुविधा को शुरू करने का ऐलान किया है। केंद्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 में महिलाओं और लड़कियों के लिए एक छोटी बचत योजना महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र की घोषणा की थी। MSSC दो साल की जमा योजना है। इसमें सालाना 7.5% की दर से ब्याज मिलता है। यह योजना 31 मार्च 2025 तक दो साल के पीरियड के लिए दी जा रही है।
महिला सम्मान बचत खाता कौन खोल सकता है?
बैंक ऑफ बड़ौदा में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजनाएं ग्राहक और जो ग्राहक नहीं है वो खोल सकते हैं। कोई भी महिला जो आवश्यकताओं को पूरा करती है, वह खाता खोल सकती है। MSSC खाते के तहत अधिकतम 2 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं।
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में निवेश 2 साल के लिए किया जाएगा। ये योजना निवेश के लिए मार्च 2025 तक यानी दो साल के पीरियड के लिए खुली हुई है। इस योजना के तहत महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इसमें 7.5 प्रतिशत की तय ब्याज हर साल के लिए मिलता है। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है।
2 लाख रुपये के निवेश से 2 साल में होगी इतनी इनकम
यदि आप 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। ये एफडी की तरह ही काम करता है।
कहां से ले सकते हैं महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र
फिलहाल यह सिर्फ पोस्ट ऑफिस और कुछ बैंक में ही मिल रहे हैं। आप अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस या केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा पर जाएं और खाता खुलवाने के लिए फॉर्म सबमिट कर दें। इसके अलावा आपको KYC डॉक्यूमेंट्स यानी आधार और पैन कार्ड देना होगा। आपको चेक के साथ पे-इन-स्लिप भी देनी होगी। डाकघरों और सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के अलावा प्राइवेट सेक्टर बैंकों जैसे आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक भी महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र दे रहे हैं।