Get App

अब बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच से ले सकते हैं महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, सालाना मिलता है 7.50% का ब्याज

BOB Savings Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए सरकार की एक नई पहल, महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) योजना शुरू करने की घोषणा की है। पोस्ट ऑफिस के साथ केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा इस सुविधा को शुरू करने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2023 पर 5:00 PM
अब बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच से ले सकते हैं महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, सालाना मिलता है 7.50% का ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए सरकार के लिए नई पहल महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) योजना शुरू करने की घोषणा की है।

BOB Savings Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए सरकार की एक नई पहल, महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) योजना शुरू करने की घोषणा की है। पोस्ट ऑफिस के साथ केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा इस सुविधा को शुरू करने का ऐलान किया है। केंद्रीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 में महिलाओं और लड़कियों के लिए एक छोटी बचत योजना महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र की घोषणा की थी। MSSC दो साल की जमा योजना है। इसमें सालाना 7.5% की दर से ब्याज मिलता है। यह योजना 31 मार्च 2025 तक दो साल के पीरियड के लिए दी जा रही है।

महिला सम्मान बचत खाता कौन खोल सकता है?

बैंक ऑफ बड़ौदा में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजनाएं ग्राहक और जो ग्राहक नहीं है वो खोल सकते हैं। कोई भी महिला जो आवश्यकताओं को पूरा करती है, वह खाता खोल सकती है। MSSC खाते के तहत अधिकतम 2 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं।

कर सकते हैं इतना निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें