Bank of Baroda Lite Saving Account: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) अपने ग्राहकों को खास सेविंग अकाउंट ऑफर कर रहा है। BOB के सेविंग अकाउंट का नाम बीओबी लाइट सेविंग्स अकाउंट (bob Lite Savings Account) है। ये सेविंग अकाउंट बैंक त्योहार के समय में लाया था लेकिन इसमें ग्राहक कभी भी अकाउंट खोल सकता है। इस अकाउंट की खास बात है कि ये अकाउंट जीरो बैलेंस पर खोला जा सकता है। ये एक लाइफटाइम जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट है।
BOB लाइट सेविंग्स अकाउंट के फायदे
बीओबी लाइट सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलैंस बनाए रखने की जरूरत नहीं है। इस खाते में ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक कुछ और खासियतें जोड़ी गई हैं। इसके तहत तिमाही आधार पर मामूली बैलेंस मेंटेन कर लाइफटाइम के लिए फ्री में रूपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड (RuPay Platinum Debit Card) दिया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अकाउंटहोल्डर्स लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड भी दिया जा रहा है।
कौन खोल सकता है ये अकाउंट
यह जीरो बैलेंस अकाउंट है। इसे 10 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है। हालांकि 10-14 साल के अकाउंटहोल्डर्स के सिंगल अकाउंट के मामले में किसी भी दिन खाते में अधिकतम बैलेंस 10 हजार रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। फ्री रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड की बात करें तो मेट्रो शहरों में 3000 रुपये, सेमी अर्बन शहरों में 2 हजार रुपये और ग्रामीण इलाकों में 1 हजार रुपये का तिमाही बैलेंस शीट बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। अगर यह बैंलेस मेंटेन नहीं हो पाता है तो सालाना जुर्माना देना होगा। एक फाइनेंशियल ईयर में चेक के 30 पन्ने मिलेंगे।