BOI Bulk FD Rates: देश के बड़े बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने बल्क FD पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की कुछ पीरियड की एफडी पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें आज 1 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 4.50 फीसदी से लेकर 6 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक बल्क एफडी पर अधिकतम ब्याज 7.25% का दे रहा है।
