FD Rates: देश के पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने FD की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने 2 करोड रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 6.00 फीसदी का ब्याज दे रहा है। नए रिवीजन के बाद बैंक शुभ आरंभ एफडी योजना ऑफर कर रहा है जिसमें 7.65 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। शुभ आरंभ योजना पर सीनियर सिटीजन को 7.65 और आम जनता को 7.15 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इस योजना में सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से ऊपर के निवेशकों को 7.80 फीसदी का ब्याज लिमिटेड पीरियड के लिए दिया जा रहा है। ये योजना 501 दिनों की है। इसमें भी निवेश 2 करोड़ रुपये तक ही निवेश कर सकते हैं।
