क्या आम आदमी के सपने होंगे सच? Fixed Deposit पर मिलने वाला ब्याज 10% होगा। देश में कई समॉल फाइनेंस बैंक 9.5 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में अगर RBI रेपो रेट को बढ़ाता है तो ये एफडी पर मिलने वाला 9.5 फीसदी का ब्याज 10 फीसदी तक पहुंच सकता है। हालांकि, ऐसा होने की उम्मीद बहुत कम है। सभी की निगाहें 8 दिसंबर 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हर दो महीने में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की घोषणा पर टिकी हैं। जहां किसी भी तरह की दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम लगती है। हालांकि, अभी दरों में कटौती की संभावना भी कम है। RBI की पिछली मौद्रिक नीति की बैठक में शक्तिकांत दास ने कहा था कि ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की अभी भी गुंजाइश है।
