Get App

Gold Loans: Punjab & Sindh Bank दे रहा सबसे सस्ता गोल्ड लोन, ये हैं Top 20 बैंकों के Gold Loan इंटरेस्ट रेट्स

कोरोना महामारी के दौरान लोगों को राहत देने के लिए RBI ने गोल्ड लोन के लिए मैक्सिमम लोन टू वैल्यू रेशियो को 75% से बढ़ाकर 90% कर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2021 पर 8:26 AM
Gold Loans: Punjab & Sindh Bank दे रहा सबसे सस्ता गोल्ड लोन, ये हैं Top 20 बैंकों के Gold Loan इंटरेस्ट रेट्स

कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों को राहत देने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त 2020 में गोल्ड लोन (Gold Loans) के लिए मैक्सिमम लोन टू वैल्यू (LTV) रेशियो को 75% से बढ़ाकर 90% कर दिया। इस वजह से गोल्ड लोन लेने वालों को अपने गिरवी रखे सोने की वैल्यू का 90% मिलने लगा। हालांकि, इस स्कीम का फायदा केवल 31 मार्च 2021 तक ही मिलेगा।

Gold Loans की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका लाभ उठाने के लिए न तो आपको अच्छे क्रेडिट स्कोर की जरूरत है और न ही किसी इनकम सर्टिफिकेट की। 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति सोना गिरवी रखकर उसके एवज में गोल्ड लोन ले सकता है। साथ ही सिक्योर्ड लोन होने की वजह से इस पर लगने वाला इंटरेस्ट रेट भी पर्सनल लोन के मुकाबले काफी कम होता है।

गोल्ड लोन लेने से पहले जान लें बातें

गोल्ड लोन लेने से पहले आपको कुछ बातों की जानकारी होना जरूरी है। आमतौर पर गोल्ड लोन 2 या 3 साल के लिए जारी किए जाते हैं। लेकिन इस अवधि के बाद आप इसे रीन्यू करा सकते हैं। गोल्ड लोन के लिए कोलैटरल के रूप में सोना जो किसी भी रूप में, आभूषण, गोल्ड बार या सिक्का बैंक को देना होता है।

गोल्ड लोन के रीपेमेंट के लिए आप EMI विकल्प को चुन सकते हैं या फिर बुलेट रीपेमेंट विकल्प को चुन सकते हैं। आंशिक रीपेमेंट का वितल्प भी उपलब्ध है। गोल्ड लोन के लिए क्रेडिट हिस्ट्री रखने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आपका क्रेडिट हिस्ट्री अच्छा है तो सस्ती दरों पर गोल्ड लोन ले सकते हैं।

गोल्डे लोन सिक्योटर्ड लोन की कैटेगरी में आता है। वहीं, पर्सनल लोन अनसिक्यो्र्ड लोन होता है। अभी पर्सनल लोन 10% से 15% इंटरेस्ट रेट पर मिलता है। वहीं, गोल्डक लोन का इंटरेस्ट रेट 7% से शुरू होता है। आज हम आपको 3 साल के लिए 5 लाख तक के गोल्ड लोन पर बैंकों का इंटरेस्ट रेट बता रहे हैं।

ये बैंक दे रहे सबसे सस्ता गोल्ड लोन

देशभर में सबसे सस्ता गोल्ड लोन पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sindh Bank) दे रही है। बैंक 7% सालाना इंटरेस्ट पर गोल्ड लोन ऑफर कर रही है। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) 7.35% और SBI सालाना 7.50% इंटरेस्ट पर गोल्ड लोन दे रही है। केनरा बैंक जहां 7.65% तो वहीं कर्नाटक बैंक 8.42% इंटरेस्ट पर लोगों को गोल्ड लोन दे रही है।

ये बैंक लेते हें इतना इंटरेस्ट

इंडियन बैंक के साथ यूको बैंक और फेडरल बैंक 8.5% इंटरेस्ट गोल्ड लोन पर चार्ज कर रही है। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक 8.75%, यूनियन बैंक 8.85%, जम्मू एंड कश्मीर बैंक 8.85% और बैंक ऑफ बड़ौदा 9% इंटरेस्ट ले रही है। सेंट्रल बैंक का गोल्ड लोन इंटरेस्ट रेट 9.05% है।

साथ ही भारतीय ओवरसीज बैंक 9.25%, HDFC Bank 9.5% और धनलक्ष्मी बैंक 9.7% ब्याज पर गोल्ड लोन देती है। करूर वैश्य बैंक 10.1% तो ICICI Bank 11%, साउथ इंडियन बैंक 11.95% और एक्सिस बैंक 12.5% ब्याज दर पर गोल्ड लोन देती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें