Indian Currency: अगर आपके पास कटे फटे नोट हैं तो आप सोच रहे होंगे कि ये बाजार में कैसे चलेंगे। कहीं इनमें बट्टा तो नहीं लगेगा। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ये कटे फटे नोट बैंक में आसानी से बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही इनमें कोई बट्टा भी नहीं लिया जाता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इन कटे फटे नोटों को बदलने के लिए एक गाइडलाइंस भी तैयार की है। जिसे जानना आम आदमी के लिए बेहद जरूरी होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटे फटे नोट देश के किसी भी बैंक में किए जा सकते हैं। इसके लिए यह कोई जरूरी नहीं है कि आपको अपने होम ब्रांच में ही जाना होगा। अगर बैंक बदलने से मना करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन ध्यान ये रखना होगा कि नोट जितनी बुरी हालत में होगा उसकी कीमत उतनी कम होती जाएगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Note Refund) Rules, 2009 के तहत इसके बारे में सारी जानकारी दी गई है।
अगर आपके पास छोटी वैल्यू की नोट जैसे 5,10,20,50 रुपये के नोट है और वो फटे हैं। लेकिन इन नोटों का कम से कम 50 फीसदी हिस्सा होना जरूरी है। अगर यह स्थिति है तो आपको पूरे पैसे मिलेंगे। नहीं तो कुछ भी नहीं मिलेगा। यानी अगर आपके पास 10 रुपये का फटा नोट है, उसका 50 फीसदी हिस्सा भी सुरक्षित है तो बदलकर पूरे 10 रुपये दिए जाएंगे। वहीं अगर आपके पास फटे हुए नोटों की संख्या 20 से अधिक है। उन्हें बदलवाना चाहते हैं। नोटों की कुल वैल्यू 5000 रुपये से ज्यादा है तो इतने बड़े ट्रांजैक्शन की फीस देनी होगी। नोट बदलने का सीधा सा नियम ये है कि अगर उसमें सिक्योरिटी साइन जैसे गांधीजी का वाटरमार्क, गवर्नर के साइन और सीरियल नंबर दिख रहा है। ऐसी स्थिति में बैंक को वो नोट बदलने पड़ेंगे।
ज्यादा फटे नोटों पर लगता है समय
अगर नोट के बहुत ज्यादा टुकड़े हो गए हैं। उन्हें भी बदलवाने का नियम है। लेकिन इस प्रॉसेस में समय लगता है। इसके लिए आपको RBI की ब्रांच में पोस्ट के जरिए ये नोट भेजना होगा। जिसमें अकाउंट नंबर, ब्रांच का नाम, IFSC कोड, नोट की कीमत की जानकारी देनी होगी।
इन फटे हुए नोटों का क्या करता है RBI
RBI इन फटे हुए नोटों को प्रचलन से हटा देता है, इसकी जगह नए नोटों को छापने की जिम्मेदारी भी RBI की ही होती है। पहले के समय में इन नोटों को जला दिया जाता था और मौजूदा समय में इन्हें छोटे-छोटे पीस में कर रीसाइकल किया जाता है। इन नोटों से फिर कागजी चीजें बनवाई जाती हैं जिन्हें मार्केट में बेचा भी जाता है।