सेविंग अकाउंट पर मेंटेन करना पड़ता है मिनिमम बैलेंस, जानें SBI, HDFC, PNB और ICICI बैंक में क्या है इसे लेकर नियम

सेविंग अकाउंट्स में एक मिनिमम बैलेंस रखना भी जरूरी है। ऐसा ना करने पर बैंक आपके ऊपर जुर्माना भी लगा सकता है। बैंकों में एक मिनिमम बैलेंस लिमिट होती है। जिसे मेंटेन करना जरूरी होता है। यह मिनिमम बैलेंस अलग अलग बैंकों के आधार पर अलग अलग हो सकता है। हालांकि कई सारे बैंक अपने ग्राहकों को जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट की फैसेल्टी भी देते हैं। इसमें आपको कोई भी बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफीशियल वेबसाइट के मुताबिक जीरो बैलेंस अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है जहां पर यूजर्स को कोई भी मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करना होता है

अपडेटेड Aug 08, 2023 पर 9:44 PM
Story continues below Advertisement
सेविंग अकाउंट्स में एक मिनिमम बैलेंस रखना भी जरूरी है। ऐसा ना करने पर बैंक आपके ऊपर जुर्माना भी लगा सकता है

मौजूदा समय में लगभग हर किसी के पास बैंक का अकाउंट होता है। बैंक अकाउंट खास तौर पर दो तरह के होते हैं। पहला करेंट अकाउंट और दूसरा सेविंग अकाउंट। हालांकि ज्यादातर लोगों का सेविंग अकाउंट ही बैंक में होता है। इन सेविंग अकाउंट्स में एक मिनिमम बैलेंस रखना भी जरूरी है। ऐसा ना करने पर बैंक आपके ऊपर जुर्माना भी लगा सकता है। बैंकों में एक मिनिमम बैलेंस लिमिट होती है। जिसे मेंटेन करना जरूरी होता है। यह मिनिमम बैलेंस अलग अलग बैंकों के आधार पर अलग अलग हो सकता है।

क्या है जीरो बैलेंस अकाउंट

हालांकि कई सारे बैंक अपने ग्राहकों को जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट की फैसेल्टी भी देते हैं। इसमें आपको कोई भी बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफीशियल वेबसाइट के मुताबिक जीरो बैलेंस अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है जहां पर यूजर्स को कोई भी मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करना होता है। ऐसे खातों में आमतौर पर मुफ्त लेनदेन और निकासी पर मासिक सीमा होती है। यदि आपका कुल लेनदेन मूल्य या निकासी की संख्या इस सीमा से अधिक है, तो बैंक लेनदेन के तरीके के आधार पर आपसे अतिरिक्त शुल्क ले सकता है। आइये ऐसे में अलग अलग बैंकों में मिनिमम बैलेंस क्राइटेरिया को चेक कर लेते हैं।


SBI मिनिमम बैलेंस

मार्च 2022 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बेसिक सेविंग अकउंट पर एवरेज मंथली बैलेंस को खत्म करने का फैसला किया था। इससे पहले, एसबीआई खाताधारकों को अपने खाते में 3,000 रुपये, 2,000 रुपये या 1,000 रुपये का औसत मासिक बैलेंस रखना पड़ता था। यह बैलेंस उनकी ब्रांच के हिसाब से रखना होता था।

HDFC बैंक मिनिमम बैलेंस

HDFC बैंक की वेबसाइट के मुताबिक सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। शहरी इलकों में आने वाली ब्रांचों के लिए मिनिमम बैलेंस क्राइटेरिया 10,000 रुपये या 1 लाख रुपये की एफडी या फिर 5000 रुपये का औसत मंथली बैलेंस या 50 हजार की एफडी है। वहीं सेमी अर्बन ब्रांच के लिए यब तीन महीनों में 2500 रुपये है।

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 5 लाख रुपये लगाने पर मिलेगा 10 लाख, सुपरहिट है ये स्कीम

ICICI बैंक

ICICI बैंक में रेगुलर सेविंग अकाउंट के लिए एवरेज मिनिमम बैलेंस 10,000 रुपये और सेमी अर्बन ब्रांचों के लए 5,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में आने वाल ब्राचों के लिए मिनिमम सेविंग अकाउंट बैलेंस क्राइटेरिया 2,000 रुपये है।

केनरा बैंक

केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए औसत मंथली बैलेंस शाखाओं के लिए 2000 रुपये, सेमी अर्बन इलाकों के लिए मिनिमम मंथली बैलेंस 1,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों के लिए 500 रुपये है।

पीएनबी मिनिमम बैलेंस

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को लिए ग्रामीण क्षेत्र के ब्रांचों में मिनिमम बैलेंस क्राइटेरिया 1000 रुपये, सेमी अर्बन इलाकों के लिए 2,000 रुपये और मेट्रो सिटी के लिए 5000 रुपये से 10,000 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।