अब इतने रुपये तक के पेमेंट पर नहीं आएगा OTP, RBI का बड़ा ऐलान, कार्ड और UPI से पेमेंट हुआ आसान

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा ग्राहकों की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिकरिंग पेमेंट्स की ई-मैंडेट आधारित प्रोसेसिंग के लिए फ्रेमवर्क पेश किया था। अब ज्यादा धनराशि वाले सब्सक्रिप्शन, इंश्योरेंस प्रीमियम, एजुकेशन फीस जैसे पेमेंट को आसान बनाने के लिए इस लिमिट को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये किया जा रहा है

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 1:32 PM
RBI ने कार्ड्स और UPI के जरिये बार-बार होने वाले पेमेंट्स पर ऑटो डेबिट मंजूरी की लिमिट 5,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी है

RBI hikes limit on OTP : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कार्ड्स और UPI (Unified Payment Interface) के जरिये बार-बार होने वाले पेमेंट्स पर ऑटो डेबिट अनिवार्य मंजूरी की लिमिट 5,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी है।

केंद्रीय बैंक के बीते साल 1 अक्टूबर को लागू दिशानिर्देशों में कस्टमर्स के लिए क्रेडिट कार्ड (credit cards), डेबिट कार्ड (debit cards) और यूपीआई (UPI) के जरिये बार-बार होने वाले पेमेंट पर एडिशनल फैक्टर अथेंटिकेशन (एएफए) अनिवार्य कर दिया था।

अब 15,000 रु. से ऊपर के रिकरिंग पेमेंट के लिए ही आएगा OTP


पिछले दिशानिर्देशों के तहत, 5,000 रुपये के कम के पेमेंट के लिए एकमुश्त व्यवस्था के रूप में AFA को लागू करना था, जबकि इस लिमिट से ऊपर के सभी ट्रांजेक्शंस के लिए यूजर द्वारा वन टाइम पासवर्ड (OTP) को मंजूरी दी जानी थी।

Credit Card यूजर्स के लिए खुशखबरी, UPI के जरिए कर सकेंगे पेमेंट

अब कस्टमर्स को सिर्फ 15,000 रुपये से ऊपर के भुगतान के लिए बैंक से भेजे गए OTP से रिकरिंग ट्रांजेक्शंस यानी बार-बार किए जाने वाले पेमेंट को मंजूरी देनी होगी।

इंश्योरेंस प्रीमियम, एजुकेशन फीस जैसे बड़े पेमेंट होंगे आसान

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद इस कदम का ऐलान किया और कहा कि इससे ग्राहकों के लिए पेमेंट सुविधाजनक हो जाएगा। उन्होंने कहा, “आरबीआई ने ग्राहकों की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ई-मैंडेट आधारित रिकरिंग पेमेंट्स की प्रोसेसिंग के लिए फ्रेमवर्क पेश किया था। अब ज्यादा धनराशि वाले सब्सक्रिप्शन, इंश्योरेंस प्रीमियम, एजुकेशन फीस जैसे पेमेंट को आसान बनाने के लिए इस लिमिट को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये किया जा रहा है।”

RBI के इस बड़े कदम से रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में उछाल, जानिए क्या है यह कदम

ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

गवर्नर ने कहा कि इस फ्रेमवर्क के तहत बड़ी संख्या में घरेलू और 3,400 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मर्चेंट्स ने समर्थन में 6.25 करोड़ मैंडेट पंजीकृत कराए हैं। उन्होंने कहा, इससे फ्रेमवर्क के तहत उपलब्ध फायदे लिए जा सकेंगे और ग्राहक के लिए सहूलियत बढ़ेगी।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।