डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का चलन तेजी से बढ़ा है। इन कार्ड्स पर ध्यान से देखेंगे तो उस पर आपको RuPay, VISA और MasterCard लिखा होगा। सभी कार्ड पर अलग-अलग नाम छपे होते हैं। कई यूजर को लगता है कि यह नाम उनके किसी काम का नहीं है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सभी कार्ड यूजर को बता दें कि यह कार्ड नेटवर्क (Card Network) है और यह काफी जरूरी होता है। ये कार्ड के जरिए कैशलेस सिस्टम मुहैया कराती हैं। इनमें से रुपे देश का पेमेंट नेटवर्क है। वहीं वीजा और मास्टर कार्ड विदेशी पेमेंट नेटवर्क कंपनियां हैं। अलग-अलग कंपनियों के इन कार्ड्स में सुविधाएं भी अलग-अलग होती हैं। इन तीनों कार्ड्स में काफी अंतर है। दुनिया में सबसे बड़ा पेमेंट नेटवर्क वीजा का है।
सितंबर 2024 से ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को कार्ड चुनने की आजादी दी है। ग्राहक अपने पसंद का कार्ड चुन सकते हैं। ग्राहक को नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते समय और रिन्यूअल कराते वक्त मास्टरकार्ड, रूपे या वीजा का चयन करने की सुविधा मुहैया कराई गई है। जबकि पहले बैंक ही यह निर्धारित करता था कि किस नेटवर्क का कार्ड आपको मिलेगा।
अगर आपके डेबिट कार्ड पर वीजा लिखा हुआ है, तो ये वीजा नेटवर्क का कार्ड है। कंपनी इन कार्ड्स को दूसरे वित्तीय संस्थानों के साथ पार्टनरशिप के जरिए जारी करती है। ये दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट नेटवर्क है। इसके कार्ड्स को दुनियाभर में स्वीकार किया जाता है। इसका Classic Card बेसिक कार्ड होता है। जिसे आप किसी भी समय कार्ड को रिप्लेस करवा सकते हैं। इमरजेंसी में एडवांस में कैश निकाल सकते हैं। वहीं Gold और Platinum Card में ट्रेवल असिस्टेंस, ग्लोबल कस्टमर असिस्टेंस और ग्लोबल एटीएम नेटवर्क का फायदा मिलता है।
मास्टरकार्ड के भी कई कार्ड होते हैं। इनमें से Standard Debit Card, Enhanced Debit Card और World Debit MasterCard काफी लोकप्रिय है। यह कार्ड बैंक अकाउंट ओपन करवाने पर स्टैंडर्ड डेबिट कार्ड मिलता है। बता दें कि मास्टरकार्ड खुद से कोई कार्ड जारी नहीं करता है। इसका दुनिया के कई कंपनियों के साथ पार्टनरशिप है। मास्टरकार्ड में भी यूजर को वीजा कार्ड की तरह कई सुविधाएं मिलती हैं। इसे भी दुनियाभर में स्वीकार किया जाता है।
स्वदेशी RuPay इंडियन पेमेंट नेटवर्क है। इस Card को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने लॉन्च किया था। इस नेटवर्क के तहत तीन तरह के डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी किए जाते हैं। इनमें Classic, Platinum और Select Card शामिल हैं। ये पूरे भारत में स्वीकार किया जाता है। यह वीजा या मास्टरकार्ड की तरह ही काम करता है।
कितने अलग है तीनों कार्ड?
1 - वीजा और मास्टरकार्ड में ऑपरेशन फीस ज्यादा लगती है। वहीं, रूपे कार्ड में इसका चार्ज काफी कम होता है।
2 - वीजा और मास्टरकार्ड दुनिया के हर देशों में स्वीकार किया जाता है। जबकि रुपे कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ भारत में कर सकते हैं।
3 - वीजा और मास्टरकार्ड में बैंक को हर तिमाही चार्ज देना पड़ता है। वहीं रूपे कार्ड में बैंक को कोई चार्ज नहीं देना होता है।
4 - रुपे कार्ड भारत का पेमेंट नेटवर्क है। इसलिए इसमें सभी बैंक शामिल हैं। वहीं, वीजा मास्टरकार्ड में छोटे और सहकारी बैंक शामिल नहीं किया जाता है।
रुपे कार्ड क्यों है बेहतर?
वीजा, मास्टरकार्ड और रुपे कार्ड की खूबियां इन तीनों को एक दूसरे से काफी अलग बनाती है। अगर आप सिर्फ भारत में ही पेमेंट करते हैं। तब रूपे कार्ड आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। वहीं विदेश में पेमेंट के लिए वीजा और मास्टरकार्ड काफी अच्छा ऑप्शन है।