SBI और PNB समेत कई बैंकों ने दिवाली पर दी अपने कर्मचारियों को खुशखबरी, मिठाई और ड्राई फ्रूट के साथ दिए जाएंगे इतने हजार रुपये

देश भर में दिवाली का त्योहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। अगर इस रकम की बात करें तो भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने दिवाली से पहले अपने हर एक कर्मचारी को 2,500 रुपये दिए हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी अपने सभी कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर 1,000 रुपये दिए हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हर एक कर्मचारी को दिवाली मनाने के लिए 1,500 रुपये दिए हैं। जबकि इंडियन ओवरसीज बैंक ने 2,000 रुपये और केनरा बैंक ने 2,500 रुपये दिए हैं

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 2:49 PM
दिवाली (Diwali 2023) का त्योहार बस आने ही वाला है। ऐसे में कई सारे बैंकों ने अपने कर्मचारियों को परंपरा के मुताबिक मिठाई खरीदने और गिफ्ट के लिए अलग से पैसे देने का ऐलान किया है

दिवाली (Diwali 2023) का त्योहार बस आने ही वाला है। ऐसे में कई सारे बैंकों ने अपने कर्मचारियों को परंपरा के मुताबिक मिठाई खरीदने और गिफ्ट के लिए अलग से पैसे देने का ऐलान किया है। देश भर में दिवाली का त्योहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। अगर इस रकम की बात करें तो भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने दिवाली से पहले अपने हर एक कर्मचारी को 2,500 रुपये दिए हैं। 2023 की सालाना रिपोर्ट यह बताती है कि स्टेट बैंक में 2 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

SBI ने जारी किया था सर्कुलर

इसे लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक सर्कुलर भी जारी किया था। जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक सभी कर्मचारियों को मिठाई और ड्राई फ्रूट के लिए वेलफेयर फंड से 2,500 रुपये दिए गए हैं। SBI के 3 नवंबर के नोट में कहा गया है कि इसे लेकर हम सलाह देते हैं कि सर्कल और सीसी ब्रांच में हर एक कर्मचारी को मिठाई, ड्राई फ्रूट, हैम्पर्स और वाउचर के साथ साथ प्रेसिडेंट का एक ग्रीटिंग कार्ड भी दिया जाना है।

Diwali 2023: दिवाली में घर की सफाई से हो गए हैं परेशान? अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, तुरंत हो जाएगा काम | Moneycontrol Hindi


पंजाब नेशनल बैंक ने भी दिया अपने कर्मचारियों को तोहफा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अलावा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी अपने सभी कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर 1,000 रुपये दिए हैं। इस बारे में पंजाब नेशनल बैंक ने कहा कि दिवाली के मौके पर खुशियों को बढ़ाने के लिए और अपने कर्मचारियों के अटूट समर्पण को व्यक्त करने के लिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सभी को 1000 रुपये की कीमत से ठाई, सूखे मेवे और चॉकलेट देने का फैसला किया है। PNB में 1 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हर एक कर्मचारी को दिवाली मनाने के लिए 1,500 रुपये दिए हैं। जबकि इंडियन ओवरसीज बैंक ने 2,000 रुपये और केनरा बैंक ने 2,500 रुपये दिए हैं।

यूको बैंक डिफाल्टरों को नहीं देगा मिठाई

यूको बैंक ने 2 नवंबर को टॉप 10 डिफाल्टर्स को मिठाई के पैकेट देने के अपने फैसले को वापस ले लिया। ये वो लोग हैं जिन्होंने अपना कर्ज नहीं चुकाया है। वहीं इससे पहले बैंक ने सर्कुलर जारी किया था कि टॉप मैनेजमेंट ने कहा है कि दूसरे ग्राहकों की तरह ही ब्रांच मैनेजर को टॉप 10 डिफाल्टर्स से मिलना होगा और उनको मिठाई देनी होगी। जोनल चीफ को यह सलाह दी जाती है कि वे भी अपने जोन के टॉप 10 डिफॉल्टर्स से मिलें और उनको बधाई दें। बैंक ने कहा था कि ऐसे ग्राहकों से बातचीत उनके और बैंक के बीच की दूरी को कम कर सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।