Get App

अगर होम लोन की एक EMI मिस हो जाए तो क्या होगा? नियम के साथ जानिए क्या पड़ता है इसका असर

Missed Home Lone EMI: एक ईएमआई मिस होने पर रिकवरी एजेंट या कानूनी नोटिस जैसी स्थिति नहीं आती। रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, होम लोन तब तक NPA घोषित नहीं होता जब तक कि लगातार 90 दिनों तक भुगतान न रुका हो

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 10:41 AM
अगर होम लोन की एक EMI मिस हो जाए तो क्या होगा? नियम के साथ जानिए क्या पड़ता है इसका असर
एक EMI मिस होना कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भविष्य में भारी पड़ सकता है

Missing A Home Loan EMI: अक्सर आपके मन में ख्याल आता होगा कि, होम लोन की EMI मिस हो जाएगी तो क्या होगा? असल में ऐसा होना आमतौर पर लापरवाही नहीं, बल्कि अचानक आए वित्तीय संकट जैसे सैलरी में देरी या मेडिकल इमरजेंसी की वजह से होता है। ऐसे में मन में सबसे बड़ा डर यह होता है कि क्या बैंक मुझे 'डिफॉल्टर' घोषित कर देगा या मेरा क्रेडिट स्कोर (CIBIL) खराब हो जाएगा। हालांकि, हकीकत यह है कि एक ईएमआई मिस होना कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भविष्य में भारी पड़ सकता है।

शुरुआती कुछ दिनों का असर

जैसे ही ईएमआई की तारीख निकलती है, बैंक के सिस्टम में आपका लोन अकाउंट 'ओवरड्यू' के रूप में मार्क हो जाता है। शुरुआत में आपको ऑटोमेटेड मैसेज और ईमेल आएंगे। कुछ दिनों बाद बैंक की कलेक्शन टीम का फोन आ सकता है। इसके लिए बैंक आपसे लेट पेमेंट फीस या दंडात्मक ब्याज वसूलता है। यह राशि बहुत ज्यादा नहीं होती, लेकिन देरी होने पर यह बढ़ती जाती है। इस दौरान बैंक के फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। उन्हें स्पष्ट बताएं कि देरी क्यों हुई और आप कब तक भुगतान करेंगे। बैंक सिर्फ यह जानना चाहता है कि यह एक गलती है या आपके पास पैसे की भारी कमी है।

क्रेडिट स्कोर पर कब पड़ता है असर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें