Get App

लोन ट्रांसफर: किन बातों का रखें ध्यान

सस्ती ब्याज दरों का फायदा उठाने के लिए होम लोन को ट्रांसफर किया जा सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2011 पर 3:27 PM
लोन ट्रांसफर: किन बातों का रखें ध्यान

moneycontrol.com


सस्ती ब्याज दरों का फायदा उठाने के लिए होम लोन को ट्रांसफर किया जा सकता है। लोन ट्रांसफर करते वक्त इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए-

लोन ट्रांसफर करते वक्त आपको पुराने बैंक को 2-5 फीसदी की प्री-पेमेंट पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है। इसके अलावा नए बैंक को लोन प्रोसेसिंग फीस भी चुकानी होगी।

लोन ट्रांसफर करते वक्त इन खर्चों को भी ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपको लगता है कि खर्चों से ज्यादा आपको ब्याज में बचत होगी, तब ही लोन को ट्रांसफर कराएं।

लोन ट्रांसफर के लिए नया बैंक फिर से सारी जांच करेगा। पूरी तरह से संतुष्ट होने पर ही नया बैंक आपको लोन देगा।

ब्याज के बचत के अलावा लोन ट्रांसफर कराने के कई दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। जैसे बैंक लोन की शर्तों में फेरबदल करने को तैयार न हो। या फिर, बैंक आपको टॉप-अप लोन की सुविधा न दे रहा हो।

बैंक की सेवाओं पसंद न आने पर भी लोन ट्रांसफर किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें