Get App

Is Today Bank Closed: क्या आज देश में बैंक बंद हैं? जून महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं यहां चेक करें

Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक नियमित रूप से काम करते हैं। इसलिए जून महीने के पहले शनिवार को बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज जारी रहेगा। ग्राहक बैंक जाकर नकद जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट समेत अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 10:13 AM
Is Today Bank Closed: क्या आज देश में बैंक बंद हैं? जून महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं यहां चेक करें
Bank Holiday : RBI के नियमों के मुताबिक, बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है।

Bank Open or Closed Today: शनिवार का दिन आते ही आम जनता के बीच अक्सर यह असमंजस बन जाता है कि आज बैंक खुलेंगे या नहीं। आज 6 जून को शनिवार है, और ऐसे में आज आप बैंक से जुड़े किसी काम के लिए घर से निकलने वाले हैं तो पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में आज बैंक खुला है या बंद। इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक नियमित रूप से काम करते हैं। इसलिए जून महीने के पहले शनिवार को बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज जारी रहेगा। ग्राहक बैंक जाकर नकद जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट समेत अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, बैंक जाने से पहले अपनी शाखा के कामकाजी समय की जानकारी जरूर कर लें, क्योंकि अलग-अलग बैंकों के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

जान लें जून में कब-कब बंद रहेगा बैंक

वहीं, 7 जून को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 15 जून को मिजोरम की राजधानी आइजोल में YMA Day और ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा। 26 जून को मुहर्रम, आशूरा और यौम-ए-शहादत के अवसर पर देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, भोपाल, रांची, रायपुर, श्रीनगर, जम्मू और आइजोल सहित कई शहर शामिल हैं। इस दिन बड़ी संख्या में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें