ग्राहकों को आसानी से होम लोन दिलाने वाली कंपनी Basic Home Loan ने फिस्कल ईयर 2025-2026 के लिए 30,000 करोड़ रुपए के लोन डिस्बर्समेंट का टारगेट रखा है। कंपनी के को-फाउंडर और CEO अतुल मोंगा ने कहा कि कंपनी का मकसद आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपना कमिटमेंट दिखाना और हर किसी के घर खरीदने के सपने को साकार बनाना है। उन्होंने कहा कि 2024 कंपनी के लिए बेहतरीन साल रहा और इस दौरान एनुअल लोन डिस्बर्समेंट लगभग डबल हो गया।
मोंगा ने कहा कि उनकी कंपनी युवाओं को मॉर्गेज एडवाइजर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कंपनी अपने रेफरल एजेंट नेटवर्क के जरिए इसे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। Basic Home Loan के प्नोग्राम हडल 2024 में दिसंबर 2023 से जनवरी-फरवरी 2024 के दौरान टॉप परफोर्मर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कई टाटा हाउसिंग, सम्मान कैपिटल, डीएमआई एचएफसी, आईआईएफएल होम लोन, इज़ी होम फाइनेंस और क्लिक्स कैपिटल के सीनियर अधिकारियों ने हिस्सा लिया है।
बेसिक होम लोन को जाने-माने निवेशकों जैसे स्टॉक मार्केट इन्वेस्टर आशीष कचोलिया, बर्टेल्समैन इंडिया इन्वेस्टमेन्ट, सीई-वेंचर्स, निखिल कामथ गृहास, पिकस कैपिटल, वेंचर कैटेलिस्ट, 9 यूनिकॉर्न्स, अर्ल्सफील्ड कैपिटल, गुड कैपिटल, डेक्सटर एंजल्स, आईआईएम इंदौर एल्युमनाई एंजल फंड, कॉम्सक्रेडिबल वेंचर फंड का सपोर्ट है
Basic Home Loan के वर्कफोर्स में 15000 से ज्यादा एजेंट, 600 कर्मचारी, 200 बिल्डर्स और पार्टनर्स शामिल हैं। कंपनी ने 12 महीनों में इस नेटवर्क को 50,000 एजेंट्स तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इससे नए ग्रेजुएट्स और प्रोफेशनल्स को रोज़गार के अवसर मिलेंगे।