फेड के मिनट्स जारी होने से पहले सोने की कीमतों में हल्की तेजी है। लेकिन कोरोना के कारण मांग गिरने से चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं NCDEX पर हल्दी में उठा पटक के बीच कीमतें 10300 के पार पहुंच गई हैं।
फेड के मिनट्स जारी होने से पहले सोने की कीमतों में हल्की तेजी है। लेकिन कोरोना के कारण मांग गिरने से चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं NCDEX पर हल्दी में उठा पटक के बीच कीमतें 10300 के पार पहुंच गई हैं।
सबसे पहले बात करते हैं नान-एग्री कमोडिटी की। OPEC+ के फैसले के बाद क्रूड की कीमतों में उबाल आ गया है। OPEC+ को मांग बढ़ने की उम्मीद है। कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर के पार निकल गया है। OPEC+ की बैठक के बाद कीमतों में उछाल आया है। जनवरी में पहली बार ब्रेंट 80 डॉलर के ऊपर खुला है। आज ब्रेंट ने 80.25 डॉलर का स्तर छुआ है। मंगलवार को भी ब्रेंट 80 डॉलर के पार गया था। जनवरी में लगातार दूसरे दिन WTI 77 डॉलर के ऊपर है। जनवरी में MCX पर भी क्रूड का भाव लगातार दूसरे दिन 5700 रुपए के ऊपर है। आज MCX पर क्रूड ने 5738 रुपए का हाई लगाया है।
क्या हैं तेजी के कारण? इस पर नजर डालें तो फरवरी में उत्पादन बढ़ाने के फैसले पर OPEC+ बरकरार है। फरवरी में उत्पादन रोजाना 4 लाख बैरल बढ़ाने का फैसला लिया गया है। PEC+ को क्रूड की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। निवेशकों को मांग के मुताबिक उत्पादन नहीं होने की आशंका है। रूस पिछले महीने उत्पादन बढ़ाने में नाकाम रहा। लीबिया इस हफ्ते भी उत्पादन नहीं बढ़ा पाएगा। लीबिया में मरम्मत की वजह से रिजर्व बंद हैं। क्रूड के भाव पर रूस-यूक्रेन संकट, ईरान न्यूक्लीयर डील, ओमिक्रॉन के मामले और कोरोना प्रतिबंध असर डालते दिख सकते हैं।
सोने चमका, फीकी चांदीसोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। COMEX पर सोने में 1800 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। मंगलवार को सोना 1800 डॉलर के नीचे गया था। USFED के मिनट्स जारी होने से पहले इसके भाव चढ़े हैं। आज USFED की बैठक के मिनट्स जारी होंगे। USFED 2022 में 2-3 बार दरें बढ़ा सकता है।
MCX पर सोना 48000 के करीब दिख रहा है। COMEX पर चांदी की कीमतों में थोड़ा दबाव है। मांग में कमी के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव है। US बॉन्ड यील्ड में तेजी से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। निवेशकों का सोने में भरोसा बढ़ा है। महंगाई के खिलाफ सोने में हेजिंग लौटी है। ओमिक्रॉन के मामले दुनिया में तेजी बढ़ रहे हैं। चीन में मांग गिरने से चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है।
एग्री कमोडिटी की बात करें तो हल्दी के भाव 10300 रुपए के पार है। हल्दी में मामूली गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। बता दें कि 3 जनवरी को इसके भाव 6 फीसदी चढ़े थे। मांग और एक्सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद से इसके दाम चढ़े हैं। उत्पादन कम होने की आशंका से भी दाम चढ़े हैं। बाजार को नई फसल का इंतजार है। इस साल कम पैदावार की आशंका से भी दाम बढ़े हैं।
सोने में क्या हो निवेश रणनीति
Finmart Commodity Research के मनोज कुमार जैन का कहना है कि MCX gold के लिए 47770-47600 पर सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 48,150-48,280 पर रजिस्टेंस है। वहीं, सिल्वर के लिए 61,900-61,500 पर सपोर्ट और 62,700-63,100 पर रजिस्टेंस है। सोने में 47,800 रुपए के आसपास कोई डिप मिलनें पर 47,660 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 48,150 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।