Get App

Commodity market:फेड के मिनट्स जारी होने से पहले सोना 48000 रुपए के आसपास, जानिए अब क्या हो गोल्ड में निवेश रणनीति

Finmart Commodity Research के मनोज कुमार जैन का कहना है कि MCX gold के लिए 47770-47600 पर सपोर्ट है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2022 पर 1:06 PM
Commodity market:फेड के मिनट्स जारी होने से पहले सोना 48000 रुपए के आसपास, जानिए अब क्या हो गोल्ड में निवेश रणनीति
हल्दी के भाव 10300 रुपए के पार है। हल्दी में मामूली गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। बता दें कि 3 जनवरी को इसके भाव 6 फीसदी चढ़े थे.

फेड के मिनट्स जारी होने से पहले सोने की कीमतों में हल्की तेजी है। लेकिन कोरोना के कारण मांग गिरने से चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं NCDEX पर हल्दी में उठा पटक के बीच कीमतें 10300 के पार पहुंच गई हैं।

सबसे पहले बात करते हैं नान-एग्री कमोडिटी की। OPEC+ के फैसले के बाद क्रूड की कीमतों में उबाल आ गया है। OPEC+ को मांग बढ़ने की उम्मीद है। कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर के पार निकल गया है। OPEC+ की बैठक के बाद कीमतों में उछाल आया है। जनवरी में पहली बार ब्रेंट 80 डॉलर के ऊपर खुला है। आज ब्रेंट ने 80.25 डॉलर का स्तर छुआ है। मंगलवार को भी ब्रेंट 80 डॉलर के पार गया था। जनवरी में लगातार दूसरे दिन WTI 77 डॉलर के ऊपर है। जनवरी में MCX पर भी क्रूड का भाव लगातार दूसरे दिन 5700 रुपए के ऊपर है। आज MCX पर क्रूड ने 5738 रुपए का हाई लगाया है।

क्या हैं तेजी के कारण? इस पर नजर डालें तो फरवरी में उत्पादन बढ़ाने के फैसले पर OPEC+ बरकरार है। फरवरी में उत्पादन रोजाना 4 लाख बैरल बढ़ाने का फैसला लिया गया है। PEC+ को क्रूड की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। निवेशकों को मांग के मुताबिक उत्पादन नहीं होने की आशंका है। रूस पिछले महीने उत्पादन बढ़ाने में नाकाम रहा। लीबिया इस हफ्ते भी उत्पादन नहीं बढ़ा पाएगा। लीबिया में मरम्मत की वजह से रिजर्व बंद हैं। क्रूड के भाव पर रूस-यूक्रेन संकट, ईरान न्यूक्लीयर डील, ओमिक्रॉन के मामले और कोरोना प्रतिबंध असर डालते दिख सकते हैं।

सोने चमका, फीकी चांदीसोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। COMEX पर सोने में 1800 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। मंगलवार को सोना 1800 डॉलर के नीचे गया था। USFED के मिनट्स जारी होने से पहले इसके भाव चढ़े हैं। आज USFED की बैठक के मिनट्स जारी होंगे। USFED 2022 में 2-3 बार दरें बढ़ा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें