Berkshire Hathaway के अजित जैन ने खरीदा 85 करोड़ का अपार्टमेंट, गुड़गांव के लग्जरी अपार्टमेंट की बढ़ी डिमांड

गुड़गांव की यह एक सोसाइटी अमीर करोबारियों के बीच काफी फेमस हो चुकी है। बर्कशायर हैथवे में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस-चेयरमैन और वॉरेन बफेट के करीबी सहयोगी अजीत जैन ने गुरुग्राम के प्रोजेक्ट डीएलएफ द Camellia में करीब 85 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है

अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
अजीत जैन ने गुरुग्राम के प्रोजेक्ट डीएलएफ द Camellia में करीब 85 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।

गुड़गांव की यह एक सोसाइटी अमीर करोबारियों के बीच काफी फेमस हो चुकी है। बर्कशायर हैथवे में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस-चेयरमैन और वॉरेन बफेट के करीबी सहयोगी अजीत जैन ने गुरुग्राम के प्रोजेक्ट डीएलएफ द Camellia में करीब 85 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह डील एनसीआर के हाई-एंड रियल एस्टेट बाजार में बढ़ती मांग को दिखाती है। अपार्टमेंट का आकार लगभग 7,400 वर्ग फुट बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार जैन इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए हाल ही में दिल्ली आए थे।

अजीत जैन लंबे समय से अमेरिका में रह रहे हैं और भारतीय मूल के सबसे प्रभावशाली वैश्विक कारोबारियों में गिने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक डीएलएफ की अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट में 25% से अधिक खरीदार एनआरआई हैं। ऐसे प्रोजेक्ट्स में प्रीमियम सुविधाएं, सुरक्षा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।

प्रॉपर्टी सलाहकारों का कहना है कि कोरोना के बाद अमीर निवेशकों का रुझान गेटेड लग्जरी अपार्टमेंट की ओर बढ़ा है। लोग अब स्वतंत्र बंगलों की जगह ऐसी हाई-एंड सोसायटी पसंद कर रहे हैं, जहां सभी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलती हैं।


रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि हाल ही में एक कारोबारी ने डीएलएफ के नए प्रोजेक्ट ‘द डाहलियास’ में लगभग 380 करोड़ रुपये में चार अपार्टमेंट खरीदे। इससे पहले ब्रिटिश कारोबारी सुखपाल सिंह अहलूवालिया ने इसी प्रोजेक्ट में 100 करोड़ रुपये का घर लिया था।

गुरुग्राम अब एनसीआर का सबसे महंगा रियल एस्टेट हब बनकर उभरा है। यहां प्रति वर्ग फुट कीमतें मुंबई के बराबर या उससे अधिक बताई जा रही हैं और यह शहर अब लंदन और दुबई जैसे वैश्विक बाजारों से तुलना में आ गया है।

Silver Price Today: 24 फरवरी को चांदी फिर हुई सस्ती, इतना कम हो गया है 1 किलोग्राम सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।