ज्यादातर स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी है। अब आपके बच्चे ही आपसे पूछ रहे होंगे हम छुट्टियों में कहां जा रहे हैं। क्या आप भी यही सोचकर परेशान हैं कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को कहां लेकर जाएं? जिसमें आपके घर का बजट भी न बिगड़ें और आप परिवार के साथ मजा भी कर सकें। यहां आपको ऐसी ही डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप कम बजट में पहाड़ों में घूम सकते हैं और नॉर्थ इंडिया की गर्मी से बच सकते हैं।
