भारत बंद का देशभर में असर, क्या आज बैंक रहेंगे बंद?

Bank Holidays: क्या आपको भी लग रहा है कि भारत बंद के कारण बैंक खुलेंगे या नहीं? अगर आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश के सभी राज्यों में आज बैंक खुले हैं। RBI की तरफ से बैंक बंद रखने का कोई आदेश नहीं है

अपडेटेड Feb 16, 2024 पर 10:22 AM
Bank Holidays: क्या आपको भी लग रहा है कि भारत बंद के कारण बैंक खुलेंगे या नहीं?

Bank Holidays: क्या आपको भी लग रहा है कि भारत बंद के कारण बैंक खुलेंगे या नहीं? अगर आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश के सभी राज्यों में आज बैंक खुले हैं। RBI की तरफ से बैंक बंद रखने का कोई आदेश नहीं है। अब अगर आज बैंक जाकर अपना बैंक से जुड़ा काम निपटाना चाहते हैं तो आराम से जा सकते हैं। आज सभी बैंक ब्रांच खुली हुई हैं।

आज देश में है भारत बंद

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और अन्य कृषि सुधारों के बारे में कानून बनाने की मांग को लेकर लगातार किसान प्रदर्शनों के बीच संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने एकजुट होकर 16 फरवरी 2024 को ग्रामीण भारत बंद का ऐलान किया। देशव्यापी हड़ताल के दौरान कई सर्विस प्रभावित हो रही है। हालांकि, इन सब में ज्यादातर बाजार और सभी बैंक खुले हुए हैं। आज किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर की प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम में हिस्सा लेंगे।


खुले रहेंगे बैंक

बैंक कल खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के मैट्रिक्स में कहा गया है कि बैंक खुले रहेंगे। आज सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। RBI की तरफ से किसी भी तरह की छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है।

भारत बंद के दौरान क्या रहेगा खुला?

शुक्रवार को किसानों की तरफ से बुलाए गए इस ग्रामीण भारत बंद का असर एम्बुलेंस की आवाजाही, मेडिकल और दवा दुकानें, शादी, स्कूल आदि जैसी इमरजेंसी सर्विस पर नहीं पड़ेगा। गांव की दुकानें, अनाज मंडी, सब्जी बाजार, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, ग्रामीण औद्योगिक और सर्विस सेक्टर से जुड़े प्रतिष्ठान, साथ ही प्राइवेट सेक्टर के उद्यमों को बंद करने का आग्रह किया गया है। हड़ताल के दौरान गांवों के पड़ोसी कस्बों में दुकानें और व्यवसाय भी बंद रहेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेंगे, क्योंकि रोडवेज कर्मचारी भी ग्रामीण भारत बंद में हिस्सा लेंगे।

Jio का सुपरहिट प्लान, सिर्फ 2 रुपये रोजाना के खर्च में मिलेगी 11 महीने की वैलिडिटी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।