Get App

Bank Holiday: कल 9 जुलाई को भारत बंद के कारण बंद रहेंगे बैंक! जानिये बुधवार को ब्रांच जाएं या नहीं?

Bank Holiday Due to Bharat Bandh Wednesday 9 July 2025: देश में एक बार फिर बड़ी हड़ताल की घोषणा हो चुकी है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, किसानों और ग्रामीण मजदूर संगठनों ने मिलकर कल बुधवार 9 जुलाई 2025 को भारत बंद का ऐलान किया है। इस हड़ताल में 25 करोड़ कर्मचारी और कामगर काम नहीं करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 3:17 PM
Bank Holiday: कल 9 जुलाई को भारत बंद के कारण बंद रहेंगे बैंक! जानिये बुधवार को ब्रांच जाएं या नहीं?
Bank Holiday Due to Bharat Bandh Wednesday 9 July 2025: देश में एक बार फिर बड़ी हड़ताल की घोषणा हो

Bank Holiday Due to Bharat Bandh Wednesday 9 July 2025: देश में एक बार फिर बड़ी हड़ताल की घोषणा हो चुकी है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, किसानों और ग्रामीण मजदूर संगठनों ने मिलकर कल बुधवार 9 जुलाई 2025 को भारत बंद का ऐलान किया है। इस हड़ताल में 25 करोड़ कर्मचारी और कामगर काम नहीं करेंगे। यानी, इस हड़ताल का असर पूरे देश में नजर आने वाला है। ऐसे में क्या बैंक खुले रहेंगे और क्या बैंक कर्मचारी ब्रांच में काम करेंगे? इसे लेकर आम जनता के मन में कन्फ्यूजन है। कर्मचारी एसोसिएसशन हड़ताल के जरिये अपनी मांगे सरकार से मनवाना चाहती है। कर्मचारी और कामगर यूनियनें लेबर कोड नियमों को मजदूर विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक बता रही हैं।

क्या है भारत बंद की वजह?

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की अमरजीत कौर ने बताया कि 25 करोड़ से ज्यादा कामगार इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। किसानों और ग्रामीण मजदूरों का भी प्रदर्शन में सहयोग रहेगा। हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा कि हड़ताल के चलते बैंकिंग, पोस्टल सर्विस, कोयला खनन, फैक्ट्रियां और स्टेट ट्रांसपोर्ट सर्विस पर असर पड़ेगा।

क्या बैंक 9 जुलाई को बंद रहेंगे?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें