Ramayana X Reviews: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जिन लोगों ने पेड प्रिव्यू के जरिए फिल्म देखी है, उन्होंने तो अपनी राय दे ही दी है, साथ ही सोशल मीडिया (X) पर भी फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। फैंस रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रावण और जटायु के बीच की लड़ाई ने फैंस का दिल जीत लिया है।
