Bharat Bond ETF – April 2033: भारत बॉन्ड ईटीएफ की चौथी किश्त (Fourth Tranche of Bharat bond etf) 2 दिसंबर को खुल गई है। ETF का यह नया फंड ऑफर सिर्फ AAA-रेटिंग वाले कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में इनवेस्ट करता है। ये बॉन्ड सरकारी कंपनियों (Government Companies) के होते हैं। इनवेस्टर्स इस ईटीएफ में 8 दिसंबर तक इनवेस्ट कर सकते हैं। Edelweiss Mutual Fund इस ईटीएफ को मैनेज कर रहा है। भारत बॉन्ड ईटीएफ की पहली किस्त 2019 के आखिर में आई थी।
