Airtel ने इन 2 राज्यों में महंगे किये प्लान, एयरटेल के इन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

Airtel: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने एंट्री लेवल प्लान महंगे कर दिये हैं। भारती एयरटेल ने CNBC-TV18 को बताया है कि कंपनी ने दो और सर्किलों यानी महाराष्ट्र और केरल में हायर मिनिमम रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। नया एंट्री-लेवल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1 जीबी डेटा और 300 SMS के साथ 155 रुपये का है

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 10:19 AM
Airtel: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने एंट्री लेवल प्लान अब 2 और राज्यों में महंगे कर दिये हैं।

Airtel: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने एंट्री लेवल प्लान अब 2 और राज्यों में महंगे कर दिये हैं। भारती एयरटेल ने CNBC-TV18 को बताया है कि कंपनी ने दो और सर्किलों यानी महाराष्ट्र और केरल में हायर मिनिमम रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। नया एंट्री-लेवल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1 जीबी डेटा और 300 SMS के साथ 155 रुपये का है। कंपनी के इस कदम से 22 सर्किलों में से 19 सर्किलों में एंट्री लेवल प्लान महंगे हो गए हैं। टेलीकॉम ऑपरेटर की ओर से अभी तक जिन तीन सर्किलों या कहें कि राज्यों में कीमतें नहीं बढ़ी हैं, उनमें कोलकाता, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

एयरटेल प्रवक्ता ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया कि ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए मीटर्ड टैरिफ को बंद कर दिया है। एंट्री लेवल प्लान की कीमत 155 रुपये कर दी है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस, 1 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करत हैं कि इससे उन्हें बेहतर प्लान और सर्विस मिलेगी।

भारती एयरटेल ने सबसे पहले हरियाणा और ओडिशा में 99 रुपये के एंट्री लेवल प्लान को पिछले साल नवंबर में बंद किया था। दोनों सर्कल में मिलाकर ग्राहकों की संख्या एयरटेल के कुल ग्राहकों की संख्या का 5 फीसदी है। पिछले महीने कंपनी ने इस योजना को और 15 सर्किलों तक बढ़ा दिया, जिससे कुल संख्या 17 हो गई। ट्राई के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारती एयरटेल को दिसंबर महीने में 15.26 लाख ग्राहक मिले। कंपनी ने सभी पूर्वोत्तर राज्यों को शामिल करने के लिए अपने 5जी प्लस नेटवर्क का विस्तार किया है।


ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का मानना ​​है कि इन प्लान्स को आने वाले हफ्तों में पूरे भारत में रोलआउट किया जा सकता है। नोट में यह भी कहा गया है कि एंट्री लेवल टैरिफ बढ़ोतरी का रेवेन्यू पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा। मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि भारती के भारत के मोबाइल रेवेन्यू में 1.3-1.5 प्रतिशत का लाभ होगा। ब्रोकरेज के मुताबिक 4G टैरिफ बढ़ोतरी सबसे बड़ा ट्रिगर होगा। गोल्डमैन सैक्स ने सोमवार को भारती एयरटेल पर एक नोट भी जारी किया, जिसमें कहा गया कि किसी भी करेक्शन पर शेयर को खरीदना चाहिए।

Stock Market Today Live: बाजार की चाल सपाट, Adani Enterprises टॉप लूजर, मेटल शेयर चमके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।