7th Pay Commission: छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। भूपेश कैबिनेट की बैठक में आज डीए बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों का डीए 5 फीसद बढ़ने से 38 फीसदी हो गया है। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। सरकार के इस फैसल से सरकारी खजाने पर भी बोझ बढ़ा जाएगा।
