Amazon and Flipkart Sale Offer: iPhone 13 Apple के सबसे फेमस iPhones में से एक है। Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon Great Indian Festival) के दौरान इन मोबाइल पर पर भारी छूट मिलने वाली है। Amazon की सेल में iPhone 13 की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। फ्लिपकार्ट ने भी बताया कि बिग बिलियन डेज सेल के दौरान iPhone 14 और iPhone 14 Plus स्मार्टफोन की कीमत कितनी हो सकती है। Amazon और फ्लिपकार्ट दोनों की सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में iPhone 13 पर मिलेगी ये डील
Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के टीजर पेज पर सही कीमत के बारे में नहीं बताया है लेकिन ये बताया है कि iPhone 13 की कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। इस मोबाइल की बेसिक कीमत अब 59,900 रुपये है। डील में फ्लैट डिस्काउंट, एसबीआई बैंक कार्ड पर छूट और एक्सचेंज ऑफर शामिल होंगे। सेल पेज के अनुसार इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम हो जाएगी। अभी iPhone 13 Amazon पर 52,499 रुपये में मिल रहा है। इससे पता चलता है कि Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान फ्लैट डिस्काउंट होना चाहिए।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल: iPhone 12, iPhone 14, iPhone 14 Plus पर डील
iPhone 12 की कीमत में बड़ी गिरावट होगी और इसे फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 38,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा। बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट और एक्सचेंज बोनस मिलता है। इससे इसकी कीमत 32,999 रुपये तक कम हो जाएगी।
जहां तक iPhone 14 और iPhone 14 Plus की बात है, कंपनी ने अभी इस पर डिस्काउंट के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन सेल पेज से पता चलता है कि कीमत क्रमशः 50,000 रुपये और 60,000 रुपये से कम होगी। नए iPhone 15 के लॉन्च के बाद Apple ने कीमत कम करने का ऐलान किया, जिसके बाद iPhone 14 की बेसिक कीमत अब 69,900 रुपये है। Apple के आधिकारिक स्टोर के अनुसार, iPhone 14 Plus की कीमत 79,900 रुपये है।