HC का बड़ा फैसला! इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी को नहीं मिलेगा पूरा पैसा, कानूनी हकदार भी कर सकते हैं क्लेम

HC: इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी पूरे पैसे का हकदार नहीं होगा। कानूनी उत्तराधिकारी भी इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा क्लेम कर सकते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें बेटे ने शादी से पहले इंश्योरेंस पॉलिसी ली, जिसमें मां को नॉमिनी बनाया। व्यक्ति की मृत्यु के बाद मां और पत्नी के बीच इंश्योरेंस क्लेम को लेकर विवाद हुआ

अपडेटेड Mar 05, 2025 पर 9:42 AM
Story continues below Advertisement
HC: इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी पूरे पैसे का हकदार नहीं होगा। कानूनी उत्तराधिकारी भी इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा क्लेम कर सकते हैं।

HC: इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी पूरे पैसे का हकदार नहीं होगा। कानूनी उत्तराधिकारी भी इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा क्लेम कर सकते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें बेटे ने शादी से पहले इंश्योरेंस पॉलिसी ली, जिसमें मां को नॉमिनी बनाया। व्यक्ति की मृत्यु के बाद मां और पत्नी के बीच इंश्योरेंस क्लेम को लेकर विवाद हुआ। जिसमें कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसला सुनाया है कि इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी व्यक्ति को इंश्योरेंस अमाउंट पर पूरा हक नहीं होगा, अगर मृतक के कानूनी उत्तराधिकारी (हकदार) अपना दावा करते हैं।

क्या कहा कोर्ट ने?

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इंश्योरेंस अधिनियम, 1938 की धारा 39 का मतलब यह नहीं है कि यह हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 जैसे कानूनों को खत्म कर सकता है। यह फैसला नीलव्वा उर्फ नीलम्मा बनाम चंद्रव्वा उर्फ चंद्रकला उर्फ हेमा और अन्य मामले में आया है। इस केस में इंश्योरेंस अमाउंट के असली हकदारों को लेकर विवाद चल रहा था।


कानूनी उत्तारधिकारी कर सकता है दावा

न्यायमूर्ति अनंत रामनाथ हेगड़े ने कहा कि इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी व्यक्ति (नॉमिनी) को केवल तब लाभ मिलेगा जब मृतक के कानूनी उत्तराधिकारी दावा न करें। अगर उत्तराधिकारी जैसे पत्नी, बच्चे या माता-पिता दावा करते हैं, तो इंश्योरेंस अमाउंट का बंटवारा उत्तराधिकार कानूनों के अनुसार होगा।

क्या था पूरा मामला

इस मामले में एक व्यक्ति ने शादी से पहले अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी में अपनी मां को नॉमिनी बनाया। शादी और बच्चे के जन्म के बाद भी उसने नॉमिनी में बदलाव नहीं किया। जब 2019 में उसकी मृत्यु हुई, तो उसकी मां और पत्नी के बीच इंश्योरेंस अमाउंट को लेकर विवाद शुरू हो गया। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि मृतक की मां, पत्नी और बच्चे को इंश्योरेंस अमाउंट का एक-तिहाई हिस्सा मिलेगा। इस फैसले से यह साफ हो गया है कि इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी व्यक्ति को पूरी अमाउंट नहीं मिलेगी, बल्कि कानूनी उत्तराधिकारियों का भी उस पर अधिकार होगा।

Gold Rate Today: 5 मार्च को चढ़ा गोल्ड रेट, जानिये बुधवार को कितना महंगा हुआ सोना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।