केरल सरकार ने डाइंग इन हार्नेस योजना (Dying in Harness scheme) के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को आश्रितों की देखभाल नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट ने कहा कि इस योजना के तहत नौकरी पाने वाले कर्मचारी मृतक के अन्य आश्रितों की सुरक्षा और जरूरतों के लिए जिम्मेदार हैं।
