Bihar Public Holiday List: बिहार सरकार ने कैलेंडर ईयर 2026 के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य सरकार के अधीन सभी ऑफिस, राजस्व न्यायालयों और अधीनस्थ न्यायालयों में सामान्य छुट्टियों के दिन कामकाज बंद रहेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को साल भर में अधिकतम तीन वैकल्पिक यानी ऑप्शनल छुट्टियां मिलेगी। मुस्लिम त्योहारों की तारीखें चांद दिखने के आधार पर बदल सकती हैं।
