Blue Aadhar Card: सरकार बच्चों के लिए नीले रंग का ‘बाल आधार’ (Baal Aadhaar) बनाती है। नीले रंग आधार नियमित इस्तेमाल होने वाले सफेद रंग के आधार कार्ड से अलग होता है। नीले रंग वाला 12 अंकों का आधार 5 या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनता है। ये पांच साल के बाद अमान्य हो जाता है।
