BSNL के 2 धमाकेदार प्लान, 90 दिन की वैलिडिटी और 252GB के अलावा ये मिलेंगे फायदे

BSNL: बीएसएनएल के ग्राहक अपने लिए ऐसा डेटा प्लान चाहते हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ मोबाइल डेटा मिले। बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स के लिए ऐसा ही दो प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको 84 और 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 9:52 PM
बीएसएनएल का 439 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

BSNL: बीएसएनएल के ग्राहक अपने लिए ऐसा डेटा प्लान चाहते हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ मोबाइल डेटा मिले। बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स के लिए ऐसा ही दो प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको 84 और 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में..

BSNL का 439 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 439 Plan)

बीएसएनएल का 439 रुपये वाला प्लान 90 दिनों यानी 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। यह उन यूजर्स के काम आएगा जिन्हें डेटा से ज्यादा कॉल की जरूरत होती है। इसमें 300 एसएमएस मिलते हैं। बीएसएनएल का 439 रुपये का प्लान उन व्यक्तियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जिन्हें कॉलिंग बेनेफिट चाहिए। आज के समय में जब अधिकांश प्रीपेड प्लान डेटा पर फोकस होते हैं लेकिन इसमें कॉल बेनेफिट ज्यादा मिलते हैं। अगर इस प्लान की 1 महीने की कॉस्ट की बात करें तो वो सिर्फ 146 रुपये आएगी। इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट करीब 5 रुपये है।


बीएसएनएल का 599 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 599 Plan)

बीएसएनएल के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है यानी प्लान में कुल ढाई महीने की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल के इस प्लान में 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों के लिए 252GB डेटा मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं।

ITC Q2 Result : सितंबर तिमाही में 10% बढ़ा मुनाफा, राजस्व में 3.17% का उछाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।