Get App

BSNL का 105 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, हर रोज मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा

BSNL के पास 70 दिन से लेकर 395 दिन की वैलिडिटी वाले कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। BSNL 4G और 5G कंपैटिबल ओवर-द-एयर और यूनिवर्सल सिम प्लेटफॉर्म पेश करने वाली है। इससे ग्राहक बिना किसी भौगोलिक प्रतिबंध के अपना मोबाइल नंबर चुन सकेंगे और सिम बदल सकेंगे। हाल ही में MTNL के बोर्ड ने BSNL के साथ 10 वर्ष की अवधि के लिए सेवा समझौते को मंजूरी दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 18, 2024 पर 3:12 PM
BSNL का 105 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, हर रोज मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा
BSNL के इस प्लान में लोकल और नेशनल में 100 SMS प्रति दिन मिल रहे हैं।

अगर आप प्रीपेड यूजर हैं और बजट में एक अच्छा अनलिमिटेड प्लान ढूंढ रहे हैं, तो BSNL का 666 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। एक ओर जहां, जियो, एयरटेल और वोडाफोन आ​इडिया जैसी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा रही हैं, वहीं BSNL ने कुछ नए अफोर्डेबल प्लान्स लॉन्च किए हैं।

666 रुपये वाले प्लान की बात करें तो BSNL इसमें लोकल/STD अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स की पेशकश कर रही है। ये कॉल्स BSNL के किसी भी नेटवर्क पर और नेशनल रोमिंग में भी उपलब्ध हैं। यहां तक कि मुंबई और दिल्ली में MTNL नेटवर्क पर भी।

कितना मिल रहा डेटा

666 रुपये वाले प्लान में यूजर को 2GB प्रति दिन का हाई स्पीड अनलिमिटेड 4G डेटा मिल रहा है। इस डेटा के खत्म होने पर नेट स्पीड घटकर 40 kbps रह जाएगी। प्लान की वैलिडिटी 105 दिन की है, जिसे प्लान वाउचर के साथ बढ़ाया जा सकता है। लोकल और नेशनल में 100 SMS प्रति दिन मिल रहे हैं। अगर कोई दूसरे प्लान पर शिफ्ट करना चाहता है तो ऐसा प्लान वाउचर के साथ ही हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें