Get App

कुली के बेटे ने बना दी 4000 करोड़ रुपये की कंपनी, जानिए मुस्तफा की दिलचस्प कहानी

पीसी मुस्तफा ने पैसे की कमी की वजह से पढ़ाई छोड़ दी थी। उनके पिता कॉफी के बागान में कुली का काम करते थे। मुश्किल से परिवार का गुजारा हो पाता था। पिता की मदद के लिए मुस्तफा ने भी कॉफी बागान में काम करना शुरू कर दिया

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 5:08 PM
कुली के बेटे ने बना दी 4000 करोड़ रुपये की कंपनी, जानिए मुस्तफा की दिलचस्प कहानी
आज आईडी फ्रेश फूड की वैल्यूएशन 4,450 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

केरल के वायनाड जिले के कालपट्टा में रहने वाले पीसी मुस्तफा ने पैसे की कमी की वजह से पढ़ाई छोड़ दी थी। उनके पिता कॉफी के बागान में कुली का काम करते थे। मुश्किल से परिवार का गुजारा हो पाता था। मुस्तफा को बागान में काम करता देख एक टीचर ने उनके पिता को उन्हें दोबारा स्कूल भेजने के लिए मनाया। टीचर ने उनकी किताबों का खर्च उठाने का वादा किया।

अपना काम शुरू करने के लिए छोड़ी नौकरी

मुस्तफा ने पढ़ाई में अपनी जान लगा दी। उनकी मेहनत रंग लाई। उनका सेलेक्शन कालीकट के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में हो गया। बाद में उन्होंने आईआईएम-बैंगलोर से मैनेजमेंट की भी पढ़ाई कर ली। उसके बाद उन्होंने एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी शुरू कर दी। लेकिन, उनका मन नौकरी में नहीं लगा। वह अपना काम शुरू करना चाहते थे।

डोसा घोल का बिजनेस शुरू करने का आइडिया सफल रहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें