BSNL Rupees 397 Plan: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने किफायती प्लान के लिए फेमस है। लंबी वैलिडिटी और ज्यादा इंटरनेट वाले प्लान में बीएसएनएल के पास कई ऑप्शन है। हालांकि, इस बार बीएसएनएल ने अपने इस प्लान के फायदों में बदलाव किया है। यहां आपको बीएसएनएल के 398 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें अब एक फायदा कम कर दिया है, तो इस प्लान का सबसे बड़ा बेनेफिट था। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने 398 रुपये के प्लान के फायदों को घटा दिया है, जिससे अब ये प्लान किफायती नहीं रहा है।
