BSNL Rupees 599 Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने सस्ते और डेटा किफायती प्लान के लिए अपने ग्राहकों के बीच जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के 84 दिनो के प्लान के बारे में बता रहे हैं। कंपनी ने इस प्लान में से एक फायदे को हटा दिया है। बाकि, सभी फायदे पहले की तरह मिल रह हैं लेकिन इस एक फायदे को हटा दिया है।
BSNL का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 599 Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 84 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान में ग्राहकों को 255GB डेटा मिलता है। इस प्लान की खासियत है कि इसमें रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता था, जिसे अब हटा दिया गया है। ये आपके डेली मिलने वाले डेटा से अलग था, जो अब ग्राहकों को नहीं मिलेगा। बाकी सभी फायदे पहले जैसे ही हैं जिसमें रोजाना 100 SMS मुफ्त वाला फायदा भी शामिल है।
इनके लिए बेस्ट है ये प्लान
ये डेटा प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा होती है। इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस हिसाब से इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट करीब 7 रुपये आती है। अगर आप अपने लिए लंबी वैलिडिटी का प्लान ज्यादा डेटा के साथ देख रहे हैं तो ये प्लान आपकी मदद कर सकता है।