Gold Silver rates today: दिल्ली में सोना 200 रुपये गिरा, चांदी की कीमतों में स्थिरता

ग्लोबल मार्केट्स में स्पॉट गोल्ड और सिल्वर में करीब 1 फीसदी की तेजी दिखी। सोना 4,344 डॉलर प्रति औंस था, जबकि सिल्वर 70.43 डॉलर प्रति औंस था। कमोडिटी एक्सचेंज MCX में भी गोल्ड फ्यूचचर्स में हल्की तेजी दिखी

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 7:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 प्योरिटी सोना 200 रुपये गिरकर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

दिल्ली में 16 जून को सोने में गिरावट दिखी। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 प्योरिटी सोना 200 रुपये गिरकर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 15 जून को यह 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी बगैर बदलाव के 2,60,700 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रही।

गोल्ड फ्यूचर्स में हल्की तेजी

एनालिस्ट्स का कहना है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने का पॉजिटिव असर शेयर बाजारों पर देखने को मिला। इससे रुपये में भी मजबूती आई। इन वजहों से निवेशकों ने बुलियन की जगह शेयर बाजारों का रुख किया। कमोडिटी एक्सचेंज MCX में गोल्ड फ्यूचचर्स में हल्की तेजी दिखी। विदेश में सोने की कीमतों में मजबूती आई।


विदेश में सोना चढ़ा

ग्लोबल मार्केट्स में स्पॉट गोल्ड और सिल्वर में करीब 1 फीसदी की तेजी दिखी। सोना 4,344 डॉलर प्रति औंस था, जबकि सिल्वर 70.43 डॉलर प्रति औंस था। मिरै एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह ने कहा कि स्पॉट गोल्ड को क्रूड की कीमतों में नरमी का फायदा मिल रहा है।

क्रूड में बड़ी गिरावट

अमेरिका-ईरान में डील की खबर से क्रूड की कीमतों में बड़ी गिरावट दिखी है। कोटक सिक्योरिटीज के कायंत चेनवाला ने कहा कि सिल्वर 70.5 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है, क्योंकि अमेरिका में इकोनॉमी से जुड़े डेटा आने से पहले ट्रेडर्स सावधानी बरत रहे हैं।

सोने की चमक बढ़ सकती है

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजरें अमेरिका-ईरान एग्रीमेंट पर लगी हैं। बीते कई महीनों से जियोपॉलिटिकल टेंशन का असर बुलियन की कीमतों पर दिखा है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच सुलह से सोने और चांदी में अब तेजी दिख सकती है।

सोने में निवेश बढ़ने की उम्मीद

इस बीच, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के एक सर्वे के मुताबिक, 45 फीसदी रिजर्व मैनेजर्स का कहना था कि अगले 12 महीनों में उन्हें अपनी इंस्टीट्यूशनल गोल्ड होल्डिंग्स बढ़ने की उम्मीद है। इस सर्वे में शामिल 74 केंद्रीय बैंकों में से 54 फीसदी का मानना था कि उनकी होल्डिंग अपरिवर्तित रहेगी। 1 फीसदी केंद्रीय बैंक ने होल्डिंग में गिरावट का अनुमान जताया।

यह भी पढ़ें: Gold Price: सोने में आएगी तूफानी तेजी! JP मॉर्गन ने कहा- 6 महीने में 40% बढ़ सकता है भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।