BSNL Rupees 398 Plan: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने किफायती प्लान लिए जाना जाता है। था। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने कम कीमत के प्लान में भी कई फायदे देती है जो अन्य कंपनियां नहीं दे पाती। हालांकि, इस बार बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बीएसएनएल ने अपने हिट प्लान से बड़े फायदे को हटा दिया है। BSNL ने अपने 398 रुपये के प्लान के फायदों को घटा दिया है, जिससे अब ये प्लान पहले की तरह किफायती नहीं रहा है।
BSNL का 398 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 398 Prepaid Plan)
BSNL के 398 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 30 दिनों की है। इसमें बीएसएनएल पहले 30 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा देता था। इससे आपका सारा दिन वर्क फ्रॉम होम कर सकते थे लेकिन अब ये फायदा नहीं मिलेगा। अब ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड डेटा का फायदा नहीं मिलेगा। अब कंपनी अनलिमिटेड डेटा की जगह कंपनी 120GB डेटा दे रह है। अभी तक इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलता था लेकिन अब ये नहीं होगा।
पहले की तरह इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। कंपनी के इस फैसले से ग्राहकों को काफी नुकसान होगा। ये अनलिमिटेड डेटा प्लान की जगह ज्यादा डेटा वाला प्लान बनकर रह गया है। आपका डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 केबीपीएस पर आ जाएगी। हालांकि, अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस अभी भी इस प्लान में मिल रही है। साथ ही 100 फ्री SMS भी दी जा रही है।