BSNL Recharge Offer: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आने वाले 2 से 3 महीने में अपनी 4G सर्विस शुरू कर सकती है। कंपनी साल के अंत तक 4G नेटवर्क को 5G में बदलने की भी योजना बना रही है। 4जी-5जी शुरू करने से पहले ग्राहकों का बेस बढ़ाने के लिए बीएसएनएल कई नए प्लान लेकर आ रही है। बीएसएनएल ऐसे भी ग्राहकों के बीच अपने सस्ते और किफायती प्लान के लिए जानी जाती है। अब बीएसएनएल ऐसा प्लान लेकर आई है जिसमें कम दाम में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा उठा सकते हैं।
