Get App

BSNL का धांसू हिट प्लान! सिर्फ 126 रुपये में जितनी मर्जी करें बातें, नहीं कटेगा फोन, डेटा और SMS पूरे साल मिलेगा मुफ्त

BSNL अपने ग्राहकों के बीच किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई वैल्यू फॉर मनी सालाना प्लान है। यहां आपको BSNL के 1515 रुपये के सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप 126 रुपये महीने के खर्च में पूरे साल जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2023 पर 4:40 PM
BSNL का धांसू हिट प्लान! सिर्फ 126 रुपये में जितनी मर्जी करें बातें, नहीं कटेगा फोन, डेटा और SMS पूरे साल मिलेगा मुफ्त
BSNL के 1515 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 12 महीने की है।

BSNL अपने ग्राहकों के बीच किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई वैल्यू फॉर मनी सालाना प्लान है। यहां आपको BSNL के 1515 रुपये के सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप 126 रुपये महीने के खर्च में पूरे साल जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। आपको कभी भी फोन कटने का डर नहीं होगा। अगर इस प्लान का एक दिन का खर्च देखें तो वह 5 रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत और फायदे के बारे में..

BSNL का 1,515 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Annual Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 1515 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 12 महीने की है। यानी, एक बार रिचार्ज कराके पूरे साल की छुट्टी हो जाएगी। आप हर महीने के रिचार्ज से बच जाएंगे। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। यानी, पूरे साल ग्राहकों को करीब 720GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। जो इसे सबसे किफायती प्लान बना देता है।

साथ मिलेंगे ये फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें