Get App

BSNL का सबसे धांसू प्लान, सिर्फ 22 रुपये में देगा 90 दिनों की वैलिडिटी, जानिए इस हिट रिचार्ज की खासियत

BSNL Rupees 22 Prepaid Plan: बीएसएनएल अपने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्लान लेकर आता रहता है। यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही सबसे सस्ते प्लान के बारे में बता रहा हैं जिसमें सिर्फ 22 रुपये में पूरे 90 दिनों यानी 3 महीने की वैलिडिटी मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2023 पर 7:37 PM
BSNL का सबसे धांसू प्लान, सिर्फ 22 रुपये में देगा 90 दिनों की वैलिडिटी, जानिए इस हिट रिचार्ज की खासियत
BSNL के 22 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 90 दिनों की है।

BSNL Rupees 22 Prepaid Plan: बीएसएनएल अपने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्लान लेकर आता रहता है। यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही सबसे सस्ते प्लान के बारे में बता रहा हैं जिसमें सिर्फ 22 रुपये में पूरे 90 दिनों यानी 3 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने 22 रुपये के प्लान में वैलिडिटी के साथ कई दूसरे फायदे भी दे रही है। बीएसएनएल का ये प्लान जेब पर भी भारी नहीं रहेगा। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में..

BSNL का 22 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 22 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 22 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 90 दिनों यानी प्लान में कुल 3 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। अगर आप कम बजट में लंबी वैलिडिटी प्लान तलाश रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। साथ ही ऐसे ग्राहक जो सबसे कम कीमत में अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं, ये प्लान उनके लिए बेस्ट है। इस प्लान में आपको 30 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से लोकल और STD वॉयस कॉलिंग की सर्विस मिलेगी। इसके साथ ही इसमें आपको फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा का बेनिफिट नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको अलग से रिचार्ज कराना होगा। इसके लिए आपके पास बीएसएनएल के कई टॉप अप प्लान है।

सिम एक्टिव रखने के लिए ये है सबसे सस्ता प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें