BSNL का सबसे तगड़ा 230 रुपये का प्लान, 13 महीने जमकर करें बातें, नहीं कटेगा फोन, मिलेगा 865GB डेटा

BSNL Rupees 2999 Plan: बीएसएनएल के पास कई सालाना प्लान हैं लेकिन कुछ प्लान एक साल से ज्यादा की वैलिडिटी देते हैं। हमने आपको BSNL के 2,399 रुपये वाले 13 महीने के प्लान के बारे में बताया था लेकिन BSNL का एक और प्लान अपने ग्राहकों को 13 महीने की वैलिडिटी देता है

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 7:53 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 2999 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 13 महीने यानी 395 दिनों की है।

BSNL Rupees 2999 Plan: बीएसएनएल के पास कई सालाना प्लान हैं लेकिन कुछ प्लान एक साल से ज्यादा की वैलिडिटी देते हैं। हमने आपको BSNL के 2,399 रुपये वाले 13 महीने के प्लान के बारे में बताया था लेकिन BSNL का एक और प्लान अपने ग्राहकों को 13 महीने की वैलिडिटी देता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने 2,999 रुपये वाले प्लान में भी 13 महीने की वैलिडिटी देता है। साथी ही इसके फायदे भी 2,399 रुपये के प्लान से अधिक है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत और आपके लिए किस प्लान को रिचार्ज कराना ज्यादा बेहतर रहेगा।

BSNL का 2,999 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 2,999 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 2999 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 13 महीने यानी 395 दिनों की है। इसमें रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। साथ ही 75GB एक्स्ट्रा डेटा भी ग्राहकों मिलता है। यानी, इस प्लान में ग्राहकों को कुल 865GB डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही PRBT और Eros Now का मंथली सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को मिलता है।


BSNL का 2399 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 2,399 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 395 दिन यानी करीब 13 महीने की है। इसमें ग्राहकों को कुल 730GB डेटा मिलता है। साथ ही डेटा की रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps पर आ जाती है। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों के लिए Eros Now Entertainment और Lokdhun का सब्सक्रिप्शन मिलता है। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं।

फायदे और नुकसान

BSNL के 2999 रुपये वाले प्लान मंथली कीमत 230 रुपये है। इसमें आपको 75जीबी डेटा एक्स्ट्रा मिल रहा है। यानी, कुल 865 जीबी डेटा मिल रहा है। दूसरी तरफ 2399 रुपये वाले प्लान की मंथली कॉस्ट 184 रुपये है और इसमें 730GB डेटा मिल रहा है। अगर आपको डेटा की जरूरत ज्यादा है तो पहले वाला प्लान ले सकते हैं।

इन 6 कारणों से डूबे निवेशकों के 3.78 लाख करोड़, लगातार चौथे दिन फिसला मार्केट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।