BSNL Rupees 2999 Plan: बीएसएनएल के पास कई सालाना प्लान हैं लेकिन कुछ प्लान एक साल से ज्यादा की वैलिडिटी देते हैं। हमने आपको BSNL के 2,399 रुपये वाले 13 महीने के प्लान के बारे में बताया था लेकिन BSNL का एक और प्लान अपने ग्राहकों को 13 महीने की वैलिडिटी देता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने 2,999 रुपये वाले प्लान में भी 13 महीने की वैलिडिटी देता है। साथी ही इसके फायदे भी 2,399 रुपये के प्लान से अधिक है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत और आपके लिए किस प्लान को रिचार्ज कराना ज्यादा बेहतर रहेगा।
