BSNL का सुपरहिट प्लान, सिर्फ 319 रुपये में मिलेगी 65 दिनों की वैलिडिटी

BSNL Rupees 319 Prepaid Plan: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही सस्ते प्लान के बारे में बता रहा हैं जिसमें 319 रुपये में पूरे 65 दिनों की वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 6:33 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 319 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 65 दिनों की मिलती है।

BSNL Rupees 319 Prepaid Plan: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही सस्ते प्लान के बारे में बता रहा हैं जिसमें 319 रुपये में पूरे 65 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने 319 रुपये के प्लान में वैलिडिटी के साथ कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में..

BSNL का 319 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 319 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 65 दिनों की मिलती है। अगर आप कम बजट में लंबी वैलिडिटी प्लान तलाश रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल का ये लंबी वैलिडिटी प्लान ग्राहकों के बीच हिट है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। 65 दिन तक 10GB डेटा का फायदा मिलता है। ये सारा डेटा आप एक दिन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। अगर इसके बाद भी आपको डेटा चाहिए तो आपको डेटा के लिए अलग से टॉप अप रिचार्ज कराना होगा।


साथ मिलते हैं ये फायदे

अगर आप चाहते हैं कि आपको ज्यादा डेटा मिले तो आप टॉप अप रिचार्ज करा सकते हैं। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी के ऑप्शन देख रहे हैं और उन्हें रिचार्ज सिम को एक्टिव रखने के लिए चाहिए। इसमें डेटा इस्तेमाल करने की रोजाना की लिमट नहीं होती है।

Multibagger Stocks: इस पहिया कंपनी ने बनाया करोड़पति, आज कमजोर मार्केट में चढ़े 3%, अभी भी रॉकेट बना है शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।