BSNL Cheapest Rupees 1,198 Annual Plan: काफी सारे ग्राहक एक ही फोन में 2 सिम का इस्तेमाल करते हैं। पहली उनकी मेन होती है और दूसरी सेकेंडरी सिम होती है जिसको वह पूरे साल एक्टिव रखने के लिए सस्ते सालाना प्लान तलाशते हैं। अगर आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के ग्राहक हैं और सस्ते सालाना प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक प्लान है। 1,199 रुपये के सालाना प्लान में आपको 12 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। अगर इसके मंथलरी खर्च को देखा जाए तो वो सिर्फ 99 रुपये है। आइए जानते हैं इन प्लान्स की खासियत के बारे में..
बीएसएनएल का 1,198 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 1198 Prepaid Recharge Plan)
BSNL एक 1,198 रुपये का सालाना प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में लोगों को पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये इस प्लान का सबसे बड़ा बेनेफिट है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 मिनट फ्री मिलेंगे। इस प्लान में आपको हर महीने 3GB डेटा मिलेगा। साथ ही हर महीने 30 SMS भी मिलते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें पूरे साल दूसरी सिम को एक्टिव रखना होता है। इस प्लान में ग्राहकों को बहुत अधिक डेटा या अनलिमिटेड कॉल फ्री नहीं मिलती। बात करने के लिए फ्री मिनट भी महीने के हिसाब से मिलते हैं।
हर महीने आएगा इतना मंथली खर्च
बीएसएनएल के 1198 रुपये के प्लान की फायदों के साथ अगर हर महीने के खर्च की बात करें तो इस प्लान का मंथली खर्च 99 रुपये हैं। सिर्फ 99 रुपये के मंथली खर्च में आप पूरा साल अपनी सिम एक्टिव रख सकते हैं। अगर 99 रुपये में फ्री कॉल और जिनता फ्री डेटा मिल रहा है तो ये बहुत बुरा प्लान नहीं है। बल्कि ये प्लान बीएसएनएल के किफायती प्लान की लिस्ट में आता है।