BSNL Diwali Offer: दिवाली के लिए BSNL खास दिवाली ऑफर लेकर आया है। खास फेस्टिवल दिवाली के लिए देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने प्रीपेड प्लान पर दिवाली ऑफर का ऐलान कर दिया है। ऑफर के तहत कंपनी यूजर्स को दिवाली ऑफर में एक्स्ट्रा डेटा दे रह है। आइए जानते हैं कि बीएसएनएल अपने किस प्लान पर दिवाली ऑफर दे रही है।
BSNL ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली ऑफर के बारे में जानकारी दी है। ऑफर में बीएसएनएल ने बताया कि वह यूजर्स को 251 रुपये के प्लान पर 3GB एक्स्ट्रा डेटा देगी। ये प्लान ग्राहक ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से ले सकते हैं।
BSNL का 251 रुपये का प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड के (BSNL) 251 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को 70GB डेटा मिलेगा। अब इस प्लान में दिवाली ऑफर के तहत 70GB के अलावा 3GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। यानी अब इस प्लान में कुल 73GB डेटा मिलेगा। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक हो जाती है। साथ ही इस प्लान में 100 SMS भी मुफ्त मिलेंगे। वहीं ZING का एक्सेस भी मिलेगा।
बीएसएनएल का 299 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 299 Prepaid Recharge Plan)
299 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। BSNL के प्लान में ऐड-ऑन प्लान जैसे OTT ऐप्स की सर्विस नहीं मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। यानी, इस प्लान का रोजाना का खर्च करीब 10 रुपये है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर को कुल 90GB डेटा मिलता है। ये प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के काम आएगा।