BSNL Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹897 का एक सुपरहिट प्लान ऑफर कर रहा है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो लंबे पीरियड के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प चाहते हैं। इस प्लान की खासियत इसकी 180 दिनों की वैलिडिटी है, जो इसे बेहद उपयोगी बनाती है। यदि आप 1000 रुपये से कम के बजट में बेहतर प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर 897 रुपये के प्लान की एक दिन की कॉस्ट देखें तो वह सिर्फ 5 रुपये आती है।
