BSNL के सुपरहिट प्लान! अब 160 दिन तक बिना टेंशन करें कॉल और इंटरनेट का लें मजा

BSNL: जहां एक तरफ कई टेलीकॉम कंपनियां अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर रही हैं। वहीं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर दी है। BSNL ने दो नए और किफायती लॉन्ग वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं

अपडेटेड May 20, 2025 पर 10:57 PM
Story continues below Advertisement
BSNL ने दो नए और किफायती लॉन्ग वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं।

BSNL: जहां एक तरफ कई टेलीकॉम कंपनियां अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर रही हैं। वहीं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर दी है। BSNL ने दो नए और किफायती लॉन्ग वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जो खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो हर महीने रीचार्ज नहीं कराना चाहते।

947 रुपये वाला प्लान: 160 दिनों की वैलिडिटी और रोजाना 2GB डेटा

BSNL का सबसे खास और किफायती प्लान 947 रुपये का है, जिसकी कीमत पहले 997 रुपये थी। कंपनी ने अब इसे 50 रुपये सस्ता कर दिया है। यह प्लान लंबी वैलिडिटी और रोजाना अच्छे डेटा के साथ आता है।


इस प्लान में मिलते हैं ये फायदे

160 दिनों की वैलिडिटी

रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 320GB)

सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग

रोजाना 100 SMS मुफ्त

यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो नियमित रूप से इंटरनेट और कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार रीचार्ज करने से बचना चाहते हैं।

569 रुपये वाला प्लान: 84 दिनों तक रोज 3GB डेटा

अगर आप ज्यादा डेटा चाहते हैं लेकिन कम खर्च में तो BSNL का 569 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर है। पहले यह प्लान 599 रुपये में आता था, लेकिन अब इसे 30 रुपये सस्ता कर दिया है।

इस प्लान में मिलते हैं कई फायदे

84 दिनों की वैलिडिटी

रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 252GB)

सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग

रोजाना 100 SMS मुफ्त

यह प्लान खासकर छात्रों, ऑनलाइन क्लास करने वालों, OTT प्लेटफॉर्म देखने वालों और ज्यादा डेटा उपयोग करने वालों के काम आएगा। अगर आप भी लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता रीचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो BSNL के ये नए प्लान ज़रूर ट्राई करें। इससे ना सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि हर महीने रीचार्ज कराने की झंझट भी नहीं रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।