Get App

Budget 2025: इस बार बजट में क्या महंगा और क्या होगा सस्ता? बजट में सरकार मिडिल क्लास को यहां देगी राहत

Budget 2025: शनिवार 1 फरवरी को बजट पेश होने वाला है। बजट में सभी को इस बात का इंतजार रहता है कि क्या महंगा होगा और क्या सस्ता होगा? सरकार बजट में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का ऐलान करती है। इनडायरेक्ट टैक्स में सरकार कई प्रोडक्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाती या बढ़ा देती है

Curated By: Sheetalअपडेटेड Jan 31, 2025 पर 6:12 PM
Budget 2025: इस बार बजट में क्या महंगा और क्या होगा सस्ता? बजट में सरकार मिडिल क्लास को यहां देगी राहत
Budget 2025: क्या बजट में दवाएं, पेट्रोल-डीजल, मोबाइल चार्जर होगा सस्ता।

Budget 2025 : संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है और एक फरवरी को देश का आम बजट लोकसभा में पेश होगा। मिडिल क्लास को मोदी सरकार के इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। मीडिल क्लास की नजर इस बजट पर इललिए भी है कि वो मंहगाई के कम होने की उम्मीद कर रहा है। बजट में सभी को इस बात का इंतजार रहता है कि क्या महंगा होगा और क्या सस्ता होगा? अमूमन बजट में कुछ सेक्‍टर्स पर टैक्‍स बढ़ाया जाता है या फिर इंपोर्ट ड्यूटी लगा दिया जाता है। ऐसे सेक्‍टर्स के उत्‍पाद टैक्‍स बढ़ाए जाने की वजह से महंगे हो जाते हैं। इसी तरह, कुछ क्षेत्रों के प्रोडक्‍ट पर इंपोर्ट ड्यूटी या तो घटा दिया जाता है या फिर खत्‍म कर दिया जाता है। इसका सीधा असर आम आदमी पर होता है। यहां आपको उन प्रोडक्ट की लिस्ट बता रहे हैं जो इस साल बजट 2025 में सस्ते या महंगे हो सकते हैं।

पेट्रोल और डीजल होगा सस्ता?

सरकार ने बीते साल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय को 1.19 ट्रिलियन रुपए का बजट दिया था। हालांकि, पेट्रोलियम सब्सिडी में कमी की गई थी। इस बार कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने सरकार से फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की मांग की है। अगर इसे माना जाता है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हो सकती है। इसके अलावा अगर सरकार बजट में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के तहत लाने का ऐलान करती है, तो पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। साथ ही सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल का दाम एक जैसा हो सकता है। जीएसटी को लेकर सरकार बजट में ऐलान नहीं करती है। उसके लिए वित्तमंत्री अलग बैठक करती है। लेकिन सरकार इसे लेकर हिंट बजट में दे सकती है, ऐसी इंडस्ट्री की उम्मीद है।

दवाईंयों की कीमत होगी कम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें