क्या आज Budget में पीएम किसान की रकम 6,000 से बढ़ाकर 8,000 रुपये करने का ऐलान होगा!

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों की उम्मीदें पहले से ज्यादा हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार सरकार पीएम किसान के तहत मिलने वाला पैसा बढ़ सकता है। अभी तक पीएम किसान योजना के तहत किसानों को तीन किश्तों में 6000 रुपये दिये जाते हैं

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 6:10 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों की उम्मीदें पहले से ज्यादा हैं।

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों की उम्मीदें पहले से ज्यादा हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार सरकार पीएम किसान के तहत मिलने वाला पैसा बढ़ सकता है। अभी तक पीएम किसान योजना के तहत किसानों को तीन किश्तों में 6000 रुपये दिये जाते हैं। हर किश्त में किसानों को 2000 रुपये मिलते हैं। ऐसी उम्मीद है कि सरकार पीएम किसान के तहत मिलने वाला पैसा 6000 रुपये से बढ़कर 8000 रुपये हो सकता है।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। यह अमाउंट तीन बराबर किश्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन किसान संगठनों और कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा हालात में यह रकम कम है। इसी वजह से बजट 2026 में इसे बढ़ाकर 8,000 रुपये करने की मांग तेज हो गई है।

पिछले कुछ सालों में खेती की लागत तेजी से बढ़ी है। बीज महंगे हो गए हैं। खाद और कीटनाशकों के दाम भी बढ़े हैं। डीजल, बिजली और सिंचाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। कृषि मशीनरी और उपकरण भी पहले से महंगे हो चुके हैं। ऐसे में छोटे और सीमांत किसानों के लिए 6,000 रुपये की मदद पूरे साल के खर्च में बहुत कम साबित हो रही है।


अगर सरकार पीएम किसान की रकम बढ़ाती है, तो इससे किसानों को राहत मिल सकती है। इससे खेती में निवेश करने का भरोसा बढ़ेगा। साथ ही किसानों की कर्ज पर निर्भरता भी कुछ हद तक कम हो सकती है।

एक्सपर्ट मानते हैं कि किसानों की आय बढ़ने से ग्रामीण मांग में सुधार होगा। जब किसानों के हाथ में ज्यादा पैसा होगा, तो वे खर्च भी ज्यादा करेंगे। इससे गांवों के बाजारों में रौनक लौट सकती है। बीज, खाद, ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की मांग बढ़ सकती है। इसके साथ ही छोटे दुकानदारों और ग्रामीण कारोबार को भी फायदा मिल सकता है।

पीएम किसान योजना का अब तक का सफर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में हुई थी। अब तक करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले चुके हैं। पेमेंट DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में होता है।

Union Budget 2026: ओल्ड रीजीम के टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी सौगात, सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन लिमिट बढ़ेगी

बजट में आपसे कुछ मिस ना हो जाए इसलिए लाइव अपडे्ट्स जानने के लिए हमारे साथ जुड़िए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।